गुमला. रांची व सीएमसी वैलोर के चर्म, कुष्ठ, थायराइड एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप 13 सितंबर को गुमला आयेंगे. वे रविवार को गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित नीलेश मेडिकल हॉल में मरीजों की जांच करेंगे. मरीजों की जांच का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया है.
इस दौरान चर्म रोग, कुष्ठ रोग, थायराइड और मधुमेह से संबंधित मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे. मरीजों को अपनी बीमारी से संबंधित पुरानी जांच रिपोर्ट और चिकित्सकीय दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गयी है, ताकि चिकित्सक को बीमारी की स्थिति समझने में सुविधा हो.
डॉक्टर के गुमला आगमन और मरीजों की जांच की जानकारी दिलीप नीलेश ने दी. उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के दौरान मरीज नीलेश मेडिकल हॉल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच और परामर्श ले सकते हैं.
