रामधुन पर नाचे भक्त, लगे जय श्रीराम के नारे

गुमला जिले में रामनवमी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शहर में जुलूस निकाला गया. इसमें एक लाख से भी अधिक लोग भाग लिये. 29 अखाड़ा जुलूस में शामिल हुए.

गुमला. गुमला जिले में रामनवमी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शहर में जुलूस निकाला गया. इसमें एक लाख से भी अधिक लोग भाग लिये. 29 अखाड़ा जुलूस में शामिल हुए. वहीं 14 अखाड़ा ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की. रामधुन पर भक्त जमकर नाचे. जय श्रीराम, जय हनुमान, जय बजरंग बली, बोलो बोलो पवन पुत्र हनुमान की जय, आदि नारों से शहर गूंज उठा. एक ही नाम, एक ही नाम, जय श्रीराम, जय श्री राम से पूरा गुमला गूंजता रहा. जुलूस में चल रहे युवक लाठी, डंडा, तलवार, भाला व पारंपरिक हथियार भांजते चल रहे थे. पूरा शहर भक्ति के सागर में गोते लगा रहा था. जुलूस शहर के टावर चौक से शुरू हुआ, जो पालकोट रोड, स्टेट बैंक मोड़, घाटो बगीचा होते हुए सिसई रोड तालाब के पास पहुंचा. इसके बाद सिसई रोड से होते हुए टावर चौक, मेन रोड, महावीर चौक होते हुए लोहरदगा रोड में जुलूस प्रवेश किया. यहां से जुलूस थाना चौक से होते हुए पुन: टावर चौक के पास पहुंचकर संपन्न हुआ. जुलूस के सबसे आगे आगे केंद्रीय महावीर मंडल गुमला के पदाधिकारी व गुमला के प्रबुद्ध लोग चल रहे थे. उसके पीछे पीछे विभिन्न क्लब व अखाड़ा के लोग थे, ढोल, ताशा व बाजा बजाते हुए चल रहे थे. जगह जगह पर अस्त्र शस्त्र परिचालन हुआ. जुलूस के सबसे पीछे झांकी थी. जुलूस व झांकी देखने दूर दूर से लोग गुमला पहुंचे. शहर का चप्पा चप्पा लोगों की भीड़ से पटा हुआ था.

अस्त्र शस्त्र का परिचालन हुआ

जुलूस में श्रीराम भक्त संघ नेट्रोडैम बरटोली, वीर शिवाजी क्लब शास्त्री नगर, श्री बुढ़वा महादेव करमटोली, मां महामायां संघ डीएसपी रोड, बाल नीति संघ बड़ा मंदिर, जय श्रीराम क्लब गोपाल मंदिर, महावीर मंडल समिति, दुधेश्वरी धाम सोसो मोड, श्री विश्व भारती संघ बस डीपू बजरंग दल, जायवंत क्लब सरनाटोली पुल के समीप, जय तुलसीवीर संघ फसिया नदीटोली, विशाल क्लब सिसई रोड, नवयुवक संघ तर्री, लाला मेमोरियल क्लब सरनाटोली, जय हनुमान संघ शक्ति संघ, जय मां भवानी संघ घाटो बगीचा, माता अंजनी पुत्र संघ भट्ठी मुहल्ला, जय बजरंग बली संघ हरिजन मुहल्ला, मोना क्लब चेटर, आंबेडकर नगर संघ, न्यू गुमला क्लब देवी मंदिर, राणा संघ बड़ाइक मुहल्ला, लक्ष्मण नगर संघ लक्ष्मण नगर, रामनगर संघ राम नगर, मालवीय नगर करौंदी, पवन पुत्र संघ बड़ाइक मुहल्ला, महावीर मंडल पूजा समिति पुग्गू भाग, सिसई रोड गांधी नगर लिया. जुलूस के दौरान निर्धारित स्थल पर अस्त्र शस्त्र परिचालन हुआ. युवकों ने अस्त्र-शस्त्र के परिचालन के दौरान पूरा वातावरण बजरंग बली के नारों से गूंजता रहा.

जुलूस में शामिल प्रमुख लोग

जुलूस में सांसद सुखदेव भगत, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, सांसद के निजी प्रतिनिधि आलोक साहू, दीपनारायण उरांव, नन्हे, जिला परिषद गुमला की उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, रमेश कुमार चीनी, शशि प्रिय बंटी, विकास सिंह, सुबोध कुमार लाल, दामोदर केसरा, आनंद कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, राजेश सिंह, मिशिर कुजूर, निर्मल गोयल, दीपक गुप्ता, बदरी गुलशन, रविंद्र सिंह, एमएनपी श्रीवास्तव, विनोद प्रसाद, दिनेश अग्रवाल, शैल मिश्र, हरजीत सिंह, संजय वर्मा, राजेश गुप्ता, लालचंद फोगला, बृज फोगला, विकास श्रीवास्तव, विकास सिंह, पवन अग्रवाल, नंदलाल विश्वकर्मा, बाघंबर ओहदार, मनोज सिंह, भोला चौधरी, संजीव उर्वशी, निर्मल अग्रवाल, अशोक जायसवाल, योगेंद्र प्रसाद, निशित रंजन गोलू, उत्तम गोयल, सौरभ विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, अनमोल गुप्ता, विजय गोयल, सविंद्र सिंह, यशवंत कुमार सिंह, अनिल कुमार, मुनेश्वर कुमार साहू, शंकुतला उरांव, कृष्णा मिश्र, उज्जवल केशरी, बबलू वर्मा, अनिकेत कुमार, सुमित चीनू साबू, सुधांशु केशरी, गौरव केशरी, सागर उरांव, विपिन सिंह, गुन्नू शर्मा, रविंद्र सिंह, वैभव तिवारी, मंगल सिंह भोक्ता, बृज फोगला, कौशलेंद्र जमुवार, जय सिंह, सन्नी कुमार, हांदू भगत, संतोष झा, मनोज सिंह, गोपाल शर्मा, कुंदन राय, रोहित कुमार विक्की, रविंद्र सिंह, नवीन सिंह सहित कई लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >