भुवनेश्वर में करम पूर्व संध्या महोत्सव, कुड़ुख को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की उठी मांग

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उरांव सांस्कृतिक समाज द्वारा करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को कुड़ुख भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया.

गुमला. उरांव सांस्कृतिक समाज ओडिशा के तत्वावधान में रविवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित आदिवासी एग्जीबिशन ग्राउंड में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव एवं ओडिशा सरकार के एसटी-एससी मंत्री नित्यानंद गोंड सहित पूर्व विधायक मांडर गंगोत्री कुजूर, मणिलाल केरकेट्टा, मांगे एक्का, मिर्धा टोप्पो समेत कई लोग शामिल हुए.

विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के सहायक प्राध्यापक डॉ तेतरू उरांव ने करम पर्व की सांस्कृतिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि कांसी फूल का खिलना करम देव के आगमन का संकेत माना जाता है. करम पर्व केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं, बल्कि माता-पिता और पूरे समाज के सामूहिक जुड़ाव का पर्व है. करम कथा अच्छे कर्म करने, प्रकृति से जुड़ने तथा आपसी गिले-शिकवे भुलाकर मिल-जुलकर रहने की सीख देती है.

उन्होंने करम डाली, जवां, खीरा और अन्य अनुष्ठानों के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी. रांची के डॉ नारायण उरांव ‘सैंदा’ ने तोलोंग लिपि के उद्भव और विकास यात्रा, जबकि डॉ शांति खलखो ने उरांव समुदाय के इतिहास और पूर्वजों की यात्रा पर जानकारी साझा की.

आयोजन समिति की अध्यक्ष सुकेशी उरांव ने अतिथियों का स्वागत किया. इस दौरान कुड़ुख भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को ज्ञापन सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >