फ्लायर: बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर चेंबर ने जतायी चिंता, पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

गुमला शहर में लगातार बढ़ रही चोरी, चेन स्नेचिंग, नशे के कारोबार एवं नशेड़ियों के आतंक को लेकर रविवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला का एक प्रतिनिधि मंडल चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी के नेतृत्व में प्रभारी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह से मिला

व्यवसायियों एवं आम लोगों में भय का माहौल प्रतिनिधि, गुमला गुमला शहर में लगातार बढ़ रही चोरी, चेन स्नेचिंग, नशे के कारोबार एवं नशेड़ियों के आतंक को लेकर रविवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला का एक प्रतिनिधि मंडल चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी के नेतृत्व में प्रभारी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने शहर में बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता जताते हुए अपराध मुक्त माहौल बनाने की मांग की. थाना प्रभारी से मिलनेवालों में चेंबर के पदाधिकारी राजेश सिंह, संजीव मलानी, बबलू वर्मा, दिनेश अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, दामोदर कसेरा एवं अनिकेत कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल थे. चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने कहा कि शहर में लगातार हो रही चोरी, चेन स्नेचिंग और नशे के बढ़ते कारोबार से व्यवसायियों एवं आम लोगों में भय का माहौल है. शाम होते ही असामाजिक तत्व सक्रिय हो जा रहे हैं. जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है. उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी तेजी से जा रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर के संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने, नशा कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा चोरी एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. चेंबर प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपराध का ग्राफ और बढ़ सकता है. कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की प्राथमिकता है. इधर प्रभारी थाना प्रभारी विनय कुमार ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की प्राथमिकता है. अपराध और नशा कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस गश्ती बढ़ायी जायेगी तथा अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. साथ ही आम लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >