प्रतिनिधि, गुमला गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. भरनो प्रखंड के परवल गांव निवासी समाजसेवी किशोर साहू (49) ने 10 अप्रैल 2026 को थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के अनुसार नौ अप्रैल की शाम 4:53 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने उनसे ₹10 लाख की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. जब साहू ने कॉलर से नाम पूछा तो उसने पहचान बताने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए करंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.
समाजसेवी से 10 लाख की रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी
समाजसेवी से 10 लाख की रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी
