एंबुलेंस की देरी ने ली मासूम की जान

गुमला के रमजा गांव में सांप के डसने से बच्चे की मौतपरिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाये सवाल

गुमला. प्रशासनिक लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था की सुस्ती ने बुधवार को एक और मासूम की जान ले ली. रायडीह थाना क्षेत्र के रमजा गांव में सांप के डसने से 11 वर्षीय बच्चे जयमंगल सिंह की मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण बच्चे को इलाज नहीं मिल सका. घटना बुधवार की सुबह करीब 4.30 बजे की है. जयमंगल सिंह अपने दादा माघो सिंह के साथ घर में जमीन पर सोया हुआ था. इस दौरान सांप ने उसे डस लिया. बच्चे ने उठ कर परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने सुबह सात बजे सरकारी एंबुलेंस को फोन कर मदद मांगी. आरोप है कि कई बार संपर्क करने और गुहार लगाने के बावजूद एंबुलेंस करीब 10 बजे गांव पहुंची. इसके बाद बच्चे को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जयमंगल को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही पर नाराजगी जतायी है.

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल

सिसई. असरो पहानटोली निवासी 23 वर्षीय राजू लोहरा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. राजू सिसई से बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था. इस दौरान छारदा रोड पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी और वे सड़क पर गिर कर घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >