रायडीह में एसआइआर-2026 अभियान का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने रायडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

प्रतिनिधि, गुमला

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 अभियान के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने रायडीह प्रखंड की सिप्रिंगा पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय रायडीह में चल रहे एसआइआर कार्यों एवं ऑनलाइन डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची की मैपिंग और ऑनलाइन डिजिटाइजेशन प्रक्रिया का विस्तृत अवलोकन किया.

उन्होंने निर्देश दिया कि 22 जुलाई से पूर्व सभी प्रपत्रों का संग्रहण सुनिश्चित करते हुए डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जाये. साथ ही 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ एवं बीएलए-टू की बैठक में संबंधित प्रतिनिधियों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही. उपायुक्त ने बीएलओ से घर-घर सत्यापन, एन्यूमरेशन एवं प्रपत्र संग्रहण की प्रगति की जानकारी ली तथा ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का समाधान भी किया.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान आने वाली हर समस्या का त्वरित समाधान करते हुए कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें. उन्होंने सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, निष्पक्षता और सावधानी के साथ कार्य करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटने देने के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, निर्वाचन शाखा के कर्मी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं वॉलेंटियर्स उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Durjay paswan

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >