Jharkhand News – पिता को खोजने निकली बेटी भटकी, गुमला पुलिस ने परिवार से मिलाया

Jharkhand News – पिता को खोजने निकली सात वर्षीय खुशबू कुमारी भटक गयी. स्थानीय लोगों की पहल पर बच्ची को पुलिस को सौंपा गया. फिर गुमला पुलिस ने परिवार से मिलाया

चैनपुर : चाचा द्वारा की गयी पिटाई के बाद अपने पिता को खोजने निकली सात वर्षीय खुशबू कुमारी भटक गयी. स्थानीय लोगों की पहल पर बच्ची को पुलिस को सौंपा गया. इसके बाद पुलिस ने पहल कर बच्ची को उसके परिवार को सौंप दिया. बच्ची रोते हुए अपने पिता की खोज में कुरूमगढ़ मोड़ चैनपुर के पास पहुंच गयी थी. जानकारी के अनुसार उसके पिता अत्याधिक शराब का सेवन करते हैं. घर पर नहीं रहते हैं.

चाचा द्वारा मारने के कारण वह बच्ची रात से बिना खाये पीये बेंदोरा गांव से पैदल चैनपुर पहुंची थी. बच्ची की हालत को देखते हुए उसके लिए दूसरे कपड़े की व्यवस्था की गयी. साथ ही उसे खाना खिलाया गया. सांसद प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा ने बेंदोरा गांव में फोन कर बच्ची के बारे में जानकारी ली.

चैनपुर थानेदार अमित कुमार चौधरी को इस बात की जानकारी दी गयी. थानेदार द्वारा पहल कर स्थानीय चौकीदार को इस बात की सूचना दी. जिसके बाद मंगलवार की रात सात बजे परिजन पहुंचे और थानेदार ने बच्ची को अभिभावकों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >