कर्मचारी ने पीड़ित युवती से मांगी रिश्वत, बीडीओ ने की कार्रवाई

कर्मचारी ने पीड़ित युवती से मांगी रिश्वत, बीडीओ ने की कार्रवाई

पालकोट. पालकोट प्रखंड में घूसखोरी का अजीब मामला सामने आया है. एक कर्मचारी ने पीड़ित युवती से घूस के रूप में पैसा, मुर्गा व शराब मांगी. हालांकि इसकी जानकारी जब बीडीओ को हुई, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार पालकोट प्रखंड की नाथपुर पंचायत स्थित सतखारी सावनटोली गांव निवासी सुषमा कुमारी से चतुर्थवर्गीय कर्मचारी बिरसा बड़ाइक ने घूस की मांग की थी. सुषमा कुमारी की मां की सांप के डंसने से मौत हो गयी थी. इसके बदले में मुआवजा राशि का भुगतान करना है. कर्मचारी द्वारा सुषमा कुमारी का पे आइडी बनाने के नाम नगद राशि, एक मुर्गा व एक बोतल शराब की मांग की थी. जिस समय कर्मचारी ने घूस मांगा, उसी समय सिमडेगा विस के विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान अंचल कार्यालय काम से गये थे. उनकी नजर कर्मचारी की इस कारनामे पर पड़ गयी. उन्होंने कर्मचारी बिरसा बड़ाइक को फटकार लगाते हुए युवती का पैसा वापस कराया. इधर, बीडीओ विजय उरांव को मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए चतुर्थवर्गीय कर्मी बिरसा बड़ाइक को सस्पेंड करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >