Coronavirus in Jharkhand Update: झारखंड में कोरोना संक्रमण के सारे रिकॉर्ड टूटे, एक दिन में मिले 2,475 कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus news update Jharkhand: झारखंड में कोरोना (Coronavirus) की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है. हर दिन कोरोना संक्रमण (Coronavirus New cases) के रिकॉर्ड नये मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 2,475 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई. सबसे ज्यादा 630 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम में मिले. रांची में 263, चतरा में 103, देवघर में 43, दुमका में 29, गिरिडीह में 77, गोड्डा में 47, गढ़वा में 57, गुमला में 147, हजारीबाग में 170, जामताड़ा में 49, खूंटी में 7, लातेहार में 96, लोहरदगा में 98, पाकुड़ में 54, पलामू में 127, रामगढ़ में 40, साहिबगंज में 121, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 36, पश्चिमी सिंहभूम में 210, बोकारो-धनबाद में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले. 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई. झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 हजार के करीब पहुंच गयी है. सोमवार की रात 8 बजे तक प्रदेश में 40,913 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 6 मौतों के साथ अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 416 हो गयी है. प्रदेश में 26,998 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. इस तरह राज्य में अब कोरोना के 13,499 एक्टिव केस हो गये हैं. ये सभी 6 मौतें पूर्वी सिंहभूम में हुईं. झारखंड में कोरोना सें संबंधित अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

Live Updates
4:34 AM. 1 Sept 20 11:04 PM. 31 Aug

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 हजार के करीब, अब तक 416 मरे

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 हजार के करीब पहुंच गयी है. सोमवार की रात 8 बजे तक प्रदेश में 40,913 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 6 मौतों के साथ अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 416 हो गयी है. प्रदेश में 26,998 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. इस तरह राज्य में अब कोरोना के 13,499 एक्टिव केस हो गये हैं.

4:34 AM. 1 Sept 20 11:04 PM. 31 Aug

सिर्फ पूर्वी सिंहभूम में 6 लोगों की मौत

झारखंड में सोमवार (31 अगस्त, 2020) को रात 8 बजे तक 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई. ये सभी 6 मौतें पूर्वी सिंहभूम में हुईं.

4:34 AM. 1 Sept 20 11:04 PM. 31 Aug

एक दिन में 550 लोग ठीक होकर घर गये

झारखंड में सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 2,475 कोरोना संक्रमित मिले, तो 550 लोग संक्रमणमुक्त होकर अपने घर गये. सबसे ज्यादा 166 लोग पूर्वी सिंहभूम में ठीक हुए हैं. देवघर में 56, दुमका में 16, गढ़वा में 5, गोड्डा में 6, हजारीबाग में 23, खूंटी में 36, लातेहार में 35, लोहरदगा में 8, पलामू में 46, रांची में 95, सिमडेगा में 1 और पश्चिम सिंहभूम में 57 लोग स्वस्थ हुए. सभी को अस्पताल और कोविड केयर सेंटर से सम्मान के साथ विदा किया गया.

4:34 AM. 1 Sept 20 11:04 PM. 31 Aug

झारखंड में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, एक दिन में मिले 2,475 कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में सोमवार को कोरोना से संक्रमण के सारे रिकॉर्ड टूट गये. एक दिन में 2,475 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई. सबसे ज्यादा 630 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम में मिले. रांची में 263, चतरा में 103, देवघर में 43, दुमका में 29, गिरिडीह में 77, गोड्डा में 47, गढ़वा में 57, गुमला में 147, हजारीबाग में 170, जामताड़ा में 49, खूंटी में 7, लातेहार में 96, लोहरदगा में 98, पाकुड़ में 54, पलामू में 127, रामगढ़ में 40, साहिबगंज में 121, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 36, पश्चिमी सिंहभूम में 210, बोकारो-धनबाद में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले.

4:34 AM. 1 Sept 20 11:04 PM. 31 Aug

रांची में आज मिले 124 कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में रात 8 बजे तक आज 168 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. सबसे ज्यादा 124 लोग रांची के हैं, रामगढ़ के 40, रिम्स के 3 और बोकारो के 1 व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है. रिम्स में रात 8 बजे तक 867 सैंपल की टेस्टिंग हुई, जिसमें 694 की रिपोर्ट निगेटिव आयी. 5 रिपोर्ट पेंडिंग है.

4:34 AM. 1 Sept 20 11:04 PM. 31 Aug

पांकी के विधायक शशिभूषण मेहता कोरोना पॉजिटिव

पांकी के विधायक शशिभूषण मेहता कोरोना से संक्रमित हो गये हैं.

मुख्य बातें

Coronavirus news update Jharkhand: झारखंड में कोरोना (Coronavirus) की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है. हर दिन कोरोना संक्रमण (Coronavirus New cases) के रिकॉर्ड नये मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 2,475 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई. सबसे ज्यादा 630 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम में मिले. रांची में 263, चतरा में 103, देवघर में 43, दुमका में 29, गिरिडीह में 77, गोड्डा में 47, गढ़वा में 57, गुमला में 147, हजारीबाग में 170, जामताड़ा में 49, खूंटी में 7, लातेहार में 96, लोहरदगा में 98, पाकुड़ में 54, पलामू में 127, रामगढ़ में 40, साहिबगंज में 121, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 36, पश्चिमी सिंहभूम में 210, बोकारो-धनबाद में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले. 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई. झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 हजार के करीब पहुंच गयी है. सोमवार की रात 8 बजे तक प्रदेश में 40,913 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 6 मौतों के साथ अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 416 हो गयी है. प्रदेश में 26,998 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. इस तरह राज्य में अब कोरोना के 13,499 एक्टिव केस हो गये हैं. ये सभी 6 मौतें पूर्वी सिंहभूम में हुईं. झारखंड में कोरोना सें संबंधित अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >