गुमला में कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लिया देश की एकता और संविधान की रक्षा का संकल्प

गुमला जिला कांग्रेस कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य कुर्बानियों के बाद मिली है, इसलिए इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी हैं.

गुमला: एसएस हाई स्कूल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमिटी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया. इस दौरान मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए. स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में राजनील तिग्गा ने तिरंगा फहराकर सलामी दी. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया.

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर भी है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उन्होंने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य कुर्बानियों के बाद मिली है, इसलिए इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत करने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आज भी कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है.

ये भी पढ़ें- गुमला में आदिवासी छात्र संघ की बैठक, सरना कोड और परिसीमन के मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति तय

धर्म और जाति के नाम पर बांटने की कोशिश का विरोध

राजनील तिग्गा ने कहा कि देश की विविधता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है. किसी भी कीमत पर समाज को धर्म, जाति या भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि देश के सामने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और सामाजिक असमानता जैसी कई चुनौतियां हैं. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब संविधान के मूल्यों को मजबूत करते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने और जरूरतमंदों की आवाज बनने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष जय सिंह, जिला उपाध्यक्ष रोहित उरांव, अरूण कुमार, मनीष हिंदुस्तान, जिला महासचिव संजीव मलानी, रफी अली, रूपेश कुमार सनी, डॉ. चंद्र किशोर केरकेट्टा, मिन्हाज खान, साहेब वसीम, गुलाम सरवर, इकरामुल हक, अभिषेक सोरेंग, सगीर आलम, एजाज अहमद, निलेश उरांव, पंचम बिलुंग, गणेश राम, साबिर खान, अभिषेक कुमार, रोहित राम और दीपक कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >