जल संरक्षण को बच्चों ने चिलचिलाती धूप में निकाला प्रभातफेरी

जल संरक्षण को बच्चों ने चिलचिलाती धूप में निकाला प्रभातफेरी

चैनपुर. इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और पानी की बढ़ती किल्लत के बीच शनिवार को टोंगो के संत पीटर्स उच्च विद्यालय के बच्चों ने जल संरक्षण को लेकर प्रभातफेरी निकाली. चिलचिलाती धूप में आम लोगों को पानी बचाने का एक बहुत ही सीधा और जरूरी संदेश दिया. प्रभातफेरी स्कूल प्रांगण से शुरू होकर टोंगो चौक तक गयी. इस रैली में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. शिक्षकों के साथ सैकड़ों विद्यार्थियों ने हाथों में जल है तो कल है और एक बूंद जल, बचाओ हर पल लिखे बैनर और प्लेकार्ड थाम रखे थे. स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि आज का बच्चे ही कल के भविष्य हैं. अगर बच्चों को अभी से पानी की अहमियत समझायी जाये तो आने वाले कल में वे जल संकट से आसानी से निपट सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >