राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी पर हुईं कई प्रतियोगिताएं

भरनो के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई. बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया.

भरनो. सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्रीकांत केशरी, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण एवं भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों में आकर्षक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी. नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों की सुंदर वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया.

कार्यक्रम के दौरान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, नियुक्ति/प्रस्तुति प्रतियोगिता एवं संभाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पूनम सारंगी, संयुक्ता देवी एवं वीरेंद्र कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >