गुमला में पर्यावरण जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता, 60 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

गुमला के ज्ञान निकेतन में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपनी प्रतिभा दिखाई. विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

गुमला. मैया फाउंडेशन के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन विकास भारती (बिशुनपुर) के प्रांगण में बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने और वक्तृत्व कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकदिवसीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल 60 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें 40 बच्चों ने चित्रकला तथा 20 बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया. भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग (कक्षा 3-5) में पेड़ लगाओ जीवन बचाओ विषय पर विकास चिल्ड्रेन अकादमी की अनन्या राज ने प्रथम व हर्षित राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. मध्य वर्ग (कक्षा 6-8) में जल संरक्षण विषय पर जतरा टाना भगत विद्या मंदिर की नैंसी कुमारी ने प्रथम व प्रतिमा कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया.

उच्च वर्ग (कक्षा 9-12) में प्लास्टिक के नुकसान व मोबाइल वरदान या अभिशाप विषय पर कोयलेश्वरनाथ विद्या मंदिर की कल्याणी कुमारी प्रथम तथा जतरा टाना भगत विद्या मंदिर की सपना कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं. समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया और पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >