बाला नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी

बाला नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी

चैनपुर. प्रखंड अंतर्गत दतरा के गुलाबगंज नदी और केड़ेंग गांव के बाला नदी पर अधूरे पड़े पुलों का निर्माण कार्य आखिरकार तेज़ी से शुरू हो गया है. पिछले तीन वर्षों से रुके हुए इन पुलों को लेकर ग्रामीणों ने लगातार विरोध और संघर्ष किया. जिप सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा दिये गये अल्टीमेटम का असर प्रशासन पर साफ़ दिखा और विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया. शनिवार को जिप सदस्य स्वयं कार्यस्थल पर पहुंचीं और काम की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लिया. उन्होंने निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि काम हर हाल में गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलों का निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल है. इन पुलों के पूरे होने से 23 गांवों की लगभग 6500 आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. आवाजाही आसान होगी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाज़ार तक पहुंच बेहतर होगी. जेई विश्वास सिंह ने भरोसा दिलाया कि बरसात से पहले ही दोनों पुलों का काम पूरा कर लिया जाएगा. लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद यह ग्रामीणों के लिए बड़ी जीत साबित हुई है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >