डिजिटल व इंटरनेट के दौर में भी पुस्तकों का है महत्व : डीसी

टाउन हॉल में गुमला पुस्तक मेला 2026 शुरू, उमड़ी पुस्तक प्रेमियों की भीड़

गुमला. गुमला के टाउन हॉल में चार दिवसीय गुमला पुस्तक मेला 2026 का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने किया. यह मेला 15 मई से 18 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलेगा, जिसका आयोजन समय इंडिया (ट्रस्ट), नयी दिल्ली, प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन और जिला प्रशासन के सहयोग से हो रहा है. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल व इंटरनेट के दौर में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है. उन्होंने जोर दिया कि पुस्तकें न केवल ज्ञान का भंडार हैं, बल्कि ये मनुष्य की सोच और विश्लेषण क्षमता को भी विकसित करती हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकों को अनिवार्य बताते हुए उन्होंने युवाओं से पठन-पाठन की संस्कृति से जुड़ने की अपील की. मेले का उद्देश्य समाज, विशेषकर छात्र-छात्राओं में पुस्तकों के प्रति रुचि जगाना है. मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें 16 मई को चित्रकला व गायन, 17 मई को कवि सम्मेलन और 18 मई को समापन समारोह निर्धारित है. पिछले वर्ष आयोजित लिट-फेस्ट की सफलता को देखते हुए इस पुस्तक मेले को भी जिले के लिये अत्यंत उपयोगी माना जा रहा है. कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार समेत पीरामल फाउंडेशन, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >