वृद्ध महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

वृद्ध महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

घाघरा. घाघरा थाना के बेलागड़ा गांव स्थित केसर बांध से पुलिस ने वृद्ध महिला सीता देवी का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि महिला शुक्रवार सुबह घर से शौच के लिए निकली थी. लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब वापस नहीं लौटी, तो उनकी खोजबीन शुरू की गयी. काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. इस बीच ग्रामीणों की नजर बांध के पानी में तैरते हुए एक शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना परिजनों और घाघरा थाना को दी गयी. सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

बीमारी से ग्रसित बुजुर्ग का शव बरामद

घाघरा. प्रखंड मुख्यालय के बस्ती निवासी पंचम उरांव (60 वर्ष) का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया. परिजनों के अनुसार मृतक पिछले एक दशक से लकवा से ग्रसित थे और दवाइयों के सहारे जीवन व्यतीत कर रहे थे. मामले की संजीदगी को देखते हुए एसआइ विकास कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, फिर भी किसी तरह के संदेह को दूर करने के लिए पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मृतक की पुत्री ने पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया था, लेकिन पुलिस ने भविष्य की कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए इसे अनिवार्य समझा. पंचम उरांव की मृत्यु गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >