एडवांस्ड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल गुमला में अत्याधुनिक एमआरआइ जांच सुविधा का शुभारंभ

गुमला के केयर एडवांस्ड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एमआरआइ जांच सुविधा शुरू हुई. अब मरीजों को सटीक जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

गुमला: केयर एडवांस्ड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल गुमला (गोकुल नगर) में अब अत्याधुनिक एमआरआइ जांच सेवा शुरू कर दी गयी है.यह सुविधा गुमला सहित लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार एवं आसपास के जिलों के मरीजों को समय पर, सटीक और गुणवत्तापूर्ण जांच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. एमआरआइ एक उन्नत एवं सुरक्षित जांच पद्धति है. जिसके माध्यम से मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, नसों, जोड़ों, मांसपेशियों, पेट तथा शरीर के अन्य अंगों की विस्तृत एवं सटीक जांच की जाती है. यह जांच बिना किसी शल्य प्रक्रिया के अनेक गंभीर बीमारियों के शीघ्र एवं सही निदान में अत्यंत सहायक होती है.

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक एवं विशेषज्ञ टीम के साथ यह सेवा प्रारंभ की गयी है. ताकि क्षेत्रवासियों को अपने ही जिले में उच्च स्तरीय चिकित्सा एवं डायग्नोस्टिक सेवाएं प्राप्त हो सकें. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सौरव प्रसाद ने कहा है कि हमारा उद्देश्य गुमला एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >