शिवालया कंपनी के मैनेजर पर कार्रवाई हो : टाना भगत

शिवालया कंपनी के मैनेजर पर कार्रवाई हो : टाना भगत

गुमला. गुमला के लट्ठा बरटोली गांव में बीते दिनों शिवालया कंपनी के मैनेजर व टाना भगतों के बीच हुए विवाद के बाद कंपनी के मैनेजर दिगंबर सिंह ने थाना में कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत की है. इसके बाद टाना भगतों ने गुमला एसपी को लिखित ज्ञापन सौंप कर दिगंबर सिंह पर कार्रवाई की मांग की है. एसपी को सौंपे गये ज्ञापन में टाना भगतों ने कहा है कि 11 मई को शिवालया कंपनी के मैनेजर दिगंबर सिंह जबरन बुलडोजर लेकर हमारे खेतों में लगी फसलों को को रौंद दिया. जब ग्रामीणों ने अपनी जमीन पर बुलडोजर चलाने का विरोध किया, तो दिगंबर सिंह ने महिलाओं के साथ धक्का मुक्की की. लेकिन बाद में दिगंबर सिंह ने कुछ ग्रामीणों के खिलाफ थाना में शिकायत कर दी. जिन लोगों के खिलाफ दिगंबर सिंह ने थाना में शिकायत की है. उस दिन उसमें कई लोग नहीं थे. लेकिन एक साजिश के तहत हमारे गांव के कई लोगों को दिगंबर सिंह फंसाने में लगा हुआ है. टाना भगतों ने एसपी से मामले की जांच करते हुए दिगंबर सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद टाना भगत, संजय टाना भगत, बिरसाई टाना भगत, संजय टोप्पो, पुजरा उरांव, लगनू टाना भगत, बेटका भगत, जितेंद्र कुमार, राजेश टोप्पो व बिरसो देवी का नाम हैं. इधर, महिला नेता ज्योति कुजूर ने कहा है कि लट्ठाटोली मामले में प्रशासन कार्रवाई करें. शिवालया कंपनी के मैनेजर दिगंबर सिंह गांव के बेकसूर लोगों को फंसाने में लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >