दुर्जय पासवान
Gumla News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अरगोड़ा थाना में दर्ज मामले में आरोपी ए हसनैन को बुधवार को गुमला जिले के डुमरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.
भागने की फिराक में था आरोपी
जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस की टीम इनोवा वाहन से गुमला पहुंची थी. गुमला पुलिस के सहयोग से चलाए गए संयुक्त अभियान में आरोपी को लोहरदगा रोड स्थित कुम्हार मोड़ के पास उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद कहीं और भागने की कोशिश कर रहा था.
इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत बाद में प्रेम संबंध में बदल गई. आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का भरोसा देकर हैदराबाद ले गया, जहां दोनों करीब आठ महीने तक किराये के मकान में पति-पत्नी की तरह साथ रहे.
शादी का दबाव बनाया तो भाग गया आरोपी
इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई. आरोप है कि युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया. बाद में जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने रांची के अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
शिकायत के आधार पर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की जांच अनुसंधानकर्ता सत्यम राठौर के नेतृत्व में शुरू की गई. जांच के दौरान आरोपी का पता लगाकर उसे गुमला से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें...
झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत
चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
