गुमला : लोहरदगा रोड स्थित गोपाल मंदिर में सोमवार को प्रेमी युगल का विवाह कराया गया. जिसमें चंडाली निवासी अशोक किंडो व शीतल लकड़ा का विवाह ग्रामीणों की पहल पर हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच वर्ष 2013 से प्रेम संबंध था. युवक द्वारा विवाह से इनकार करने पर युवती ने गुमला थाना में युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी.
पांच वर्ष केस चलने के बाद नौ अप्रैल को युवक पक्ष विवाह करने पर राजी हुआ. इसके बाद युवती ने केस वापस लिया, तत्पश्चात विवाह हुआ. अशोक बीएसएफ का जवान है. वह असम में पदस्थापित है. मौके पर पूर्व मुखिया गौरी किंडो, महाप्रसाद उरांव, घोचा उरांव, कार्तिक उरांव, सुनील उरांव, हीरा लाल उरांव, बुंदेश्वर उरांव, धर्मवीर उरांव, महेश उरांव, सीतामुनी देवी, बुधिया देवी, मनोहरी देवी व पूनम उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
