नशाखोर युवकों व पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

नशाखोर युवकों व पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रतिनिधि, घाघरा

घाघरा थाना के कोटामाटी गांव में रविवार को पुलिस, ग्रामीणों और नशाखोरों के बीच करीब तीन घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक नशाखोर युवक को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण एक अर्द्धनिर्मित मकान में अफान खान और उसके साथियों द्वारा ब्राउन शुगर व नशीली दवाओं के सेवन का विरोध कर रहे थे. इस दौरान खरीदारों के आने पर विवाद बढ़ गया और अफान ग्रामीणों से उलझ गया. सूचना पर पहुंचे एएसआइ आंद्रियस भेंगरा को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा. महिलाओं ने पुलिस को घर में घुसने से रोक दिया. बाद में मृत्युंजय मिश्रा महिला बल के साथ पहुंचे. इस बीच आक्रोशित ग्रामीण महिलाएं पीसीआर की ड्राइवर सीट पर बैठ गयीं और सभी संलिप्त नशाखोरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगीं. काफी हंगामे के बाद पुलिस अफान को पकड़कर थाने ले आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >