23 लाख की पीसीसी व पुलिया का शिलान्यास

गुमला : सदर प्रखंड के केसीपारा स्कूल से लेकर अखाड़ा तक पीसीसी पथ व पुलिया निर्माण का शिलान्यास बुधवार को मुख्य अतिथि पूर्वी क्षेत्र के जिप सदस्य सुबोध कुमार लाल ने किया. जिप सदस्य ने बताया कि पथ व पुलिया निर्माण की प्राक्कलित राशि 23 लाख रुपये है. कार्यकारी एजेंसी लघु सिंचाई विभाग है. वहीं […]

गुमला : सदर प्रखंड के केसीपारा स्कूल से लेकर अखाड़ा तक पीसीसी पथ व पुलिया निर्माण का शिलान्यास बुधवार को मुख्य अतिथि पूर्वी क्षेत्र के जिप सदस्य सुबोध कुमार लाल ने किया. जिप सदस्य ने बताया कि पथ व पुलिया निर्माण की प्राक्कलित राशि 23 लाख रुपये है. कार्यकारी एजेंसी लघु सिंचाई विभाग है. वहीं कार्य के संवेदक सूरज कुमार हैं. मौके पर बीससूत्री सदस्य किशुन बड़ाइक, दुर्गा गोप, जगदीश देवघरिया, सिंटु साहू, दिवस सिंह, राजपति साहू, सखय गोप, रामप्रवेशसिंह, ठेपई गोप, कनीय अभियंता शंकर तिवारी, नितिश पाल सिंह व सुनिता किंडो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >