पालकोट: जनी शिकार पर निकली महिलाएं

पालकोट : हरिजन मुहल्ला की सैकड़ों महिलाएं मंगलवार को जनी शिकार पर निकली. जनी शिकार में शामिल महिलाएं पालकोट बस्ती से निकल कर थाना चौक, पिंजराडीपा व चौक टंगरा होती हुई बघिमा पहुंची. इस क्रम में मुर्गे-मुर्गियों का शिकार किया. मौके पर मुन्नी देवी, शिमला देवी, अनिता देवी, गुंजो देवी, पूजा कुमारी, मनबुधनी देवी, एनी […]

पालकोट : हरिजन मुहल्ला की सैकड़ों महिलाएं मंगलवार को जनी शिकार पर निकली. जनी शिकार में शामिल महिलाएं पालकोट बस्ती से निकल कर थाना चौक, पिंजराडीपा व चौक टंगरा होती हुई बघिमा पहुंची. इस क्रम में मुर्गे-मुर्गियों का शिकार किया. मौके पर मुन्नी देवी, शिमला देवी, अनिता देवी, गुंजो देवी, पूजा कुमारी, मनबुधनी देवी, एनी देवी, रूदो देवी, सतमुनी देवी व रोशनी कुमारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं.
प्राचीन परंपरा जनी शिकार के रूप में जीवित : बिशुनपुर. प्रखंड की महिलाएं अपने पूर्वजों की परंपरा को कायम रखते हुए मंगलवार को जनी शिकार पर निकली. पुरुषों के वेश में क्षेत्र की महिलाएं जनी शिकार कर रही थीं. प्रत्येक 12 वर्ष के बाद जनी शिकार खेलने के लिए निकली महिलाओं का कहना है कि जनी शिकार खेलने की परंपरा को बरकरार रखना है.
गांव में पाहन-पुजारों ने महिलाओं का स्वागत परंपरागत तरीके से किया. जनी शिकार पर निकली महिलाओं का नेतृत्व रूपा देवी ने किया. मौके पर जीतमनिया देवी, शीला देवी, जागो देवी व किरण देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >