गुमला : गुमला जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक नगर भवन में हुई. बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, पूर्व विधायक समीर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिला अध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरा साहू ने संयुक्त रूप दीप जला कर किया. मौके पर अर्जुन मुंडा ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन पर कहा है कि राज्य सरकार संशोधन प्रस्ताव के कंफ्यूजन को दूर कर जनता को बताये ताकि भ्रम की स्थिति मिट सके.
श्री मुंडा ने कहा कि वे रघुवर दास को इस संबंध में चिट्ठी भी लिखे हैं. सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन आदिवासी हितों को ध्यान में रख कर ही किया जाना चाहिए. ऐसे मैं सरकार के विकास कार्य से संतुष्ट हूं. मैंने गुमला डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा से विकास कार्यों का फीड बैक भी लिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के लिए कई अच्छे कार्य किये हैं.
