बीडीओ ने मजदूरी भुगतान का दिया निर्देश

बसिया. प्रभात खबर में मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित खबर बीस दिन से मजदूरों का मजदूरी भुगतान लंबित होने के बाद बीडीओ विजय नाथ मिश्र ने मंगलवार को पंचायत सेवक व मुखिया के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ पंचायत सेवक व मुखिया को फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर बकाया मजदूरी भुगतान नहीं […]

बसिया. प्रभात खबर में मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित खबर बीस दिन से मजदूरों का मजदूरी भुगतान लंबित होने के बाद बीडीओ विजय नाथ मिश्र ने मंगलवार को पंचायत सेवक व मुखिया के साथ बैठक की.
बैठक में बीडीओ पंचायत सेवक व मुखिया को फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर बकाया मजदूरी भुगतान नहीं होने पर कार्रवाई करने की बात कही. साथ ही बीपीओ सीमा खलखो को भी मजदूरी भुगतान नहीं होने पर लापरवाही बरतने की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की चेतावनी दी. बीडीओ ने कहा कि यदि मजदूरी भुगतान प्रत्येक सप्ताह नहीं होगा, तो पंचायत सेवक का वेतन काट कर मजदूरों को भुगतान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >