गुमला : चोरी के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

गुमला : गुमला शहर व बस पड़ाव में चाेरी की बढ़ती घटना के खिलाफ मंगलवार की शाम दुकानदारों ने मशाल जुलूस निकाला. पटेल चौक से जुलूस शुरू हुआ, जो टावर चौक के समीप पहुंच कर समाप्त हुआ. जुलूस में शामिल दुकानदार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. दुकानदारों ने कहा कि अगर चोरी […]

गुमला : गुमला शहर व बस पड़ाव में चाेरी की बढ़ती घटना के खिलाफ मंगलवार की शाम दुकानदारों ने मशाल जुलूस निकाला. पटेल चौक से जुलूस शुरू हुआ, जो टावर चौक के समीप पहुंच कर समाप्त हुआ. जुलूस में शामिल दुकानदार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
दुकानदारों ने कहा कि अगर चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो मजबूरन गुमला बंद बुलाया जायेगा. ज्ञात हो कि दो दिन में दो मोबाइल दुकानों में चोरी की घटना घटी है. इससे दुकानदार चिंतित हैं. जुलूस में विकास राज, उदय गुप्ता, मुन्ना खान, राहुल कुमार, आदित्य, रोहित, अली, बंटी, राज ठाकुर, बंटी ठाकुर व पंकज कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >