गुमला : डुमरी बीडीओ ने दिव्यांग को लिया गोद

गुमला : डुमरी बीडीओ गोपी उरांव ने गुरुवार को 14 वर्षीय दिव्यांग चरकू दास को गोद लिया. साथ ही उसके जीविकोपार्जन के लिए आजीवन सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया.,जिससे दिव्यांग चरकू के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी. ज्ञात हो कि गोपी उरांव गुरुवार की सुबह जैसे ही अंचल कार्यालय पहुंचे, तो उनकी नजर दिव्यांग […]

गुमला : डुमरी बीडीओ गोपी उरांव ने गुरुवार को 14 वर्षीय दिव्यांग चरकू दास को गोद लिया. साथ ही उसके जीविकोपार्जन के लिए आजीवन सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया.,जिससे दिव्यांग चरकू के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी. ज्ञात हो कि गोपी उरांव गुरुवार की सुबह जैसे ही अंचल कार्यालय पहुंचे, तो उनकी नजर दिव्यांग चरकू पर पड़ी. दिव्यांग को व्हील चेयर पर लेकर उसका पिता बीडीओ कार्यालय के गेट के सामने सुस्ताने के लिए रूका हुआ था.
बीडीओ ने चरकू के पास जाकर आने का कारण पूछा, तो दिव्यांग ने अपनी व्यथा बीडीओ को सुनायी. दिव्यांग ने कहा : मैं लाचार हूं. पिता गरीब है. जिंदगी कष्ट भरी गुजर रही है. उसकी व्यथा सुनकर बीडीओ मर्माहत हुए और चरकू को अपना धर्म बेटा स्वीकार करते हुए उसे तत्काल 500 रुपया प्रदान किया. साथ ही चरकू के बैंक खाता संख्या लेकर आजीवन सहयोग देने का आश्वासन दिया. बीडीओ इससे पहले भी कई लोगों को गोद लेकर पढ़ा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >