ग्रामीण क्षेत्रों में हुई सूर्य की उपासना

गुमला : ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था व विश्वास के साथ छठ पर्व मनाया गया. प्रखंड के सभी छठ घाट, तालाब व नदी में छठव्रती व श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. यहां लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ भास्कर की आराधना की. बिशुनपुर में बड़कादोहर तालाब, बनारी, कोयल नदी, जोरी, शिवालय तालाब, सेरका, औराटोली के तालाब व […]

गुमला : ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था व विश्वास के साथ छठ पर्व मनाया गया. प्रखंड के सभी छठ घाट, तालाब व नदी में छठव्रती व श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. यहां लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ भास्कर की आराधना की. बिशुनपुर में बड़कादोहर तालाब, बनारी, कोयल नदी, जोरी, शिवालय तालाब, सेरका, औराटोली के तालाब व घाट में छठव्रतियों की भीड़ उमड़ी. डुमरी में नदी व तालाब में छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया. रायडीह में शंख नदी, पतराटोली तालाब व डैम में छठव्रतियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख- शांति की कामना की. घाघरा में देवाकी, हापामुनी, नवडीहा, चांदनी चौक, आदर में छठ पूजा मनायी गयी. कामडारा में पोकला व आसपास के क्षेत्रों में छठ हुआ. बसिया में कोयल नदी, ममरला, कोनवीर नवाटोली, तेतरा व आसपास के गांवों में पूजा हुई. भरनो में पारस, डोम्बा, डुंबो, अताकोरा व आसपास के गांवों में स्थित तालाब व नदी में पूजा की. पालकोट, अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड में भी पर्व का उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >