गुमला : रांची जोन के डीआइजी आरके धान शुक्रवार को गुमला पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उग्रवादियों व अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाने के लिए कहा. डीआइजी ने पएलएफआइ प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाने के लिए कहा, जिससे संगठन को पूरी तरह खत्म किया जा सके. अधिकारियों से बैठक करने के बाद श्री धान लौटने के क्रम में सिसई थाना पहुंचे.
यहां वे थानेदार से लंबित केस की जानकारी लेते हुए क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी व अपराधियों के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि पीएलएफआइ के खिलाफ रणनीति के तहत काम करें. नशामुक्ति अभियान शुरू कियासिसई. भदौली गांव की महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान शुरू किया है. इसके तहत शुक्रवार को अभियान चलाते हुए महिलाएं सिसई थाना पहुंची, ताकि अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस से सहयोग ले सके.
लेकिन डीआइजी आरके धान के अचानक सिसई थाना पहुंचने के कारण थाना प्रभारी महिलाओं से नहीं मिल सके. थानेदार अशोक कुमार ने कहा कि इस अभियान में पुलिस उनके साथ है, लेकिन महिलाओं से बाद में बात की जायेगी. अभियान में मुखिया रेणु कुमारी के साथ मधु महिला मंडल, दुर्गा महिला मंडल, सृष्टि महिला मंडल, रूचि, सरस्वती, वैष्णवी, सहिया, भवानी व गौरी महिला मंडल की महिलाए शामिल थीं. महिलाओं ने हड़िया व दारू बेचने वालों को चेताया है.
