दो टेंपो की टक्कर में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

दो टेंपो की टक्कर में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

घाघरा. घाघरा थाना के आदर गांव के समीप गुरुवार को दो टेंपो के बीच हुई टक्कर में आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बिशुनपुर की महिला रजनी कुमारी, हेलता निवासी रामवृत्त असुर, उर्मिला असुर, आकाश कुमार, घाघरा पाकर टोली की मालती देवी, सविता कुमारी, दरदाग निवासी फुलमनिया देवी और चिंगरी निवासी रविमंती देवी शामिल हैं. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गर्भवती महिला रजनी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार एक टेंपो घाघरा से बिशुनपुर की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे टेंपो से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक टेंपो घटनास्थल पर ही पलट गया. बिशुनपुर जा रहे टेंपो का चालक मानवता को ताक पर रख कर घायलों को तड़पता छोड़ फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते घाघरा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >