सिसई : प्रखंड के मुरगू गांव में विकास भारती, बिशुनपुर के तत्वावधान में शनिवार को रामस्वरूप चौधरी के घर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि विकास भारती के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत व श्रीकांत गिरी ने किया. प्रशिक्षक रिंकी देवी व सीमा देवी को रखा गया है.
कोषाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व आर्थिक मजबूती के लिए गांव -गांव में कुटीर उद्योग चलाया जा रहा है. सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोल कर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया गया है. मौके पर शंकर, राजेंद्र राम गोप, सीताराम सोनी, पूनम देवी, सुकरमनी देवी, लीलावती देवी , उमा देवी, संगीता देवी, सरस्वती देवी, आशा देवी, गीता देवी, अनिता देवी, मीना देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
