घाघरा : प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि तकनीक केंद्र में आत्मा परियोजना, कृषि विज्ञान केंद्र विकास भारती बिशुनपुर द्वारा खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड प्रमुख सुनीता उरांव ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी़
उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने की सलाह दी़ कहा: कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को कृषि की आधुनिक व वैज्ञानिक पद्धति से अवगत कराना है.
उपप्रमुख कृष्णा लोहरा, कृषि वैज्ञानिक एनो राय, मृत्युंजय कुमार, इंद्र प्रताप पांडेय ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कृषि की नयी तकनीक के बारे में बताया. मौके पर उपप्रमुख कृष्णा लोहरा, इंद्रप्रताप पांडेय, किसान मित्र सुरेश उरांव, मनोज सिंह, अरुण जायसवाल, जसविंद्र गोप, घुड़ा उरांव बैजनाथ उरांव, हरी उरांव, सीमा देवी, संतोष उरांव, सुखराम उरांव, मुकुल उरांव, जोसविंदर गोप, बासुदेव बड़ाइक, रिंकू चौरिसया, दशरथ उरांव व फ्रांसिस जेवियर लकड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे.
