गुमला में दो महिलाओं की हत्या, दो गिरफ्तार

बसिया व भरनो में दो महिलाओं की हत्या कर दी गयी है. बसिया में अपराधियों ने घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया़ इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है़ दूसरे मामले में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी़ पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर […]

बसिया व भरनो में दो महिलाओं की हत्या कर दी गयी है. बसिया में अपराधियों ने घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया़ इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है़ दूसरे मामले में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी़ पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है़
बसिया/भरनो : गुमला जिले के बसिया व भरनो में गुरुवार की रात को दो महिलाओं की हत्या कर दी गयी है. बसिया में घर में घुस कर युवती को गोली मार दी गयी. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
वहीं भरनो में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला. ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पहली घटना बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर नवाटोली की है. यहां मोहर देवी के घर में किराये में रह रही लौवाकेरा पोखराटोली निवासी जगरनाथ मलार की 22 वर्षीया बेटी रीता कुमारी की अपराधियों ने गोली कर हत्या कर दी.
जगरनाथ मलार ने बसिया थाना में आवेदन सौंप कर लौवाकेरा निवासी धनेश्वर महतो एवं उसके तीन पुत्र सुनील महतो, अनिल महतो व सुधा महतो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि मेरी बेटी रीता का सुनील के साथ दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सुनील ने ही रीता को कोनवीर नवाटोली में मोहर देवी के घर में गत मार्च माह से किराये में रखा था. सुनील का उस घर में आना-जाना लगा रहता था. मैंने अपनी बेटी का कई बार विवाह करने का प्रयास किया, लेकिन सुनील विवाह होने नहीं देता था. इस कारण मैं रीता को बाहर काम करने के लिए भेज दिया था, लेकिन सुनील महतो वहां जाकर रीता को वापस ले आया. इस संबंध में गांव में पंचायती हुई थी.
सुनील को पंचों द्वारा समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद सुनील के परिवार द्वारा घर आकर जान से मारने की धमकी दी गयी थी. परिवार वालों ने कहा था कि अपनी बेटी को गांव से हटा लो, नहीं तो जान से मार देंगे. हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील महतो व अनिल महतो को गिरफ्तार कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.
महिलाओं ने आरोपी पति को पकड़ा
दूसरी घटना भरनो थाना क्षेत्र के गढ़ाटोली गांव की है. पति बंधना उरांव ने अपनी दूसरी पत्नी 35 वर्षीया तीतो उराइन को पीट पीट कर मार डाला. पत्नी को मारने के बाद रात भर वह शव के पास बैठा रहा. शुक्रवार की सुबह जब गांव की महिलाओं को घटना की जानकारी मिली, तो आरोपी बंधना को पकड़ लिया. उपप्रमुख एतवा उरांव ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर आरोपी बंधना को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि पहली पत्नी के निधन के बाद बंधना ने तीतो से दूसरी शादी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >