नाली निर्माण में अनियमितता डीसी ने दिये जांच के आदेश

स्थानीय लोगों की थी शिकायत गुमला : गुमला शहर के वार्ड नंबर सात व 12 में नाली निर्माण कार्य में पुरानी ईंट का उपयोग करने और इस्टिमेट के आधार पर नाली का निर्माण नहीं होने की शिकायत के बाद उपायुक्त नाराज हुए़ उन्होंने इस मामले में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता, नगर […]

स्थानीय लोगों की थी शिकायत
गुमला : गुमला शहर के वार्ड नंबर सात व 12 में नाली निर्माण कार्य में पुरानी ईंट का उपयोग करने और इस्टिमेट के आधार पर नाली का निर्माण नहीं होने की शिकायत के बाद उपायुक्त नाराज हुए़ उन्होंने इस मामले में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद गुमला के कार्यपालक पदाधिकारी व सहायक अभियंता को जांच का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि दोनों वार्ड में निर्माणाधीन नाली में अनियमितता बरते जाने की शिकायत लोगों ने डीसी से की थी. वार्ड नंबर सात में नाली निर्माण का कार्य का टेंडर बसुआ की सोनी देवी व वार्ड नंबर 12 में नाली निर्माण कार्य का टेंडर टोटो के मोहम्मद जैनुल को मिला है.
नाली का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन दोनों संवेदक एक दिन भी निर्माण स्थल पर नहीं आये हैं. दोनों संवेदकों ने टेंडर लेने के बाद नाली निर्माण निर्माण कार्य को मोहम्मद बन्नु व वार्ड नंबर सात के वार्ड पार्षद कृष्णा राम को बेच दिया है. इन दोनों द्वारा कार्य भी कराया जा रहा है, लेकिन कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाली निर्माण कार्य की जांच कर 11 जून तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. िरपोर्ट िमलने के बाद जांच में दोषी पाये जानेवाले लोगों पर कार्रवाई की जायेेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >