टाउन हॉल में करियर व एजुकेशन फेयर 11 से

गुमला : एमबीएमटी की ओर से टाउन हॉल में दो दिवसीय करियर व एजुकेशन फेयर का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम 11 से 12 जून तक चलेगा. एमबीएमटी के निदेशक सौरभ बनर्जी ने बताया कि गुमला जैसे पिछड़े क्षेत्र में इस तरह का आयोजन स्थानीय छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के लिए काफी लाभप्रद है. कार्यक्रम में […]

गुमला : एमबीएमटी की ओर से टाउन हॉल में दो दिवसीय करियर व एजुकेशन फेयर का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम 11 से 12 जून तक चलेगा. एमबीएमटी के निदेशक सौरभ बनर्जी ने बताया कि गुमला जैसे पिछड़े क्षेत्र में इस तरह का आयोजन स्थानीय छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के लिए काफी लाभप्रद है.
कार्यक्रम में बाहर से आ रहे विशेषज्ञों द्वारा उन्हें नि:शुल्क परामर्श दिया जायेगा, ताकि वे मनपसंद विषयों व संस्थानों के बारे जानकारी हासिल कर सके़ श्री बनर्जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बीटेक, एमटेक, पीएचडी, बीसीएएमसीए, बीबीए, एमबीए, पॉलिटेक्निक, आइटीआइ, बीएससी-आइटी, एमएससी-आइटी, बीए, बीकॉम, बीएससी, एमएड, डीफार्मा, एमबीबीएस, डिप्लोमा, बीडीएस (डेंटल), होटल मैनेजमेंट व सर्टिफिकेट्स कोर्स आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विनोद मिंज, संदीप कुमार, अर्पण जोसेफ व अनिकेत कुमार लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >