भरनो : खंड मुख्यालय भरनो स्थित मनरेगा भवन में अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक में अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव उपस्थित हुए. श्री उरांव ने समिति के सदस्यों को 20 सूत्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्तव्य का बोध कराया.
बीडीओ श्वेता वेद को कहा कि बैठक को गंभीरता से लें, सिर्फ कोरम पूरा न करे. उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि 20 सूत्री की बैठक की प्रोसेडिंग एवं प्रस्ताव को टाइप करा कर अनुमोदन के लिए भेजें. उन्होंने कहा कि 20 सूत्री के अंदर लगभग सारे विभाग समाहित हैं. सरकार की योजनाओं में जो कमी बेसी है, उसे पाटने के लिए यह समिति है. वहीं बैठक में स्पीकर को सदस्यों ने एमओ एवं सीडीपीओ द्वारा की जा रही लापरवाही की जानकारी दी गयी. इस पर श्री उरांव ने कार्रवाई करने की बात कही. यह भी कहा की बैठक में अनुपिस्थत रहने वाले विभागों के पदाधिकारी स्पष्टीकरण दें.
अगली बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी स्वयं उपस्थित होकर अपने विभाग की रिपोर्ट देंगे. मौके पर प्रमुख बसंती कुमारी, अनिल गुप्ता, सदस्य संतोष पंडा, मुन्ना शाही, अशोक केसरी, मनोज वर्मा, सरोज केसरी, चंद्रभूषण पाहन, दिनेश राम, जाबु फरास, डॉ योगेश शरण सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
