समाज के लिए वरदान हैं पुरोहित : बिशप

फादर अमृत हेरमन तिर्की की पुरोहिताई के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जुबली समारोह फादर अमृत हेरमन तिर्की की पुरोहिताई के 25 वर्ष पूरे हो गये़ इस निमित डुमरी के नवाडीह गांव में रजत जुबली समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल लकड़ा की अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई़ इस […]

फादर अमृत हेरमन तिर्की की पुरोहिताई के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जुबली समारोह

फादर अमृत हेरमन तिर्की की पुरोहिताई के 25 वर्ष पूरे हो गये़ इस निमित डुमरी के नवाडीह गांव में रजत जुबली समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल लकड़ा की अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई़ इस कार्यक्रम मेंं बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी शामिल हुए़

डुमरी(गुमला) : फादर अमृत हेरमन तिर्की की पुरोहिताई के 25 वर्ष पूरे होने पर डुमरी प्रखंड के नवाडीह गांव में शनिवार को रजत जुबली समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गुमला धर्मप्रांत के 40 पुरोहित, दर्जनों धर्म बहनें व सैकड़ों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी मौजूद थे. मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल लकड़ा की अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई. मिस्सा पूजा के बाद मंचीय व रंगारंग कार्यक्रम हुआ. बिशप पॉल लकड़ा ने अपने संदेश में कहा कि आज फादर अमृत के लिए बहुमूल्य दिन है. उन्होंने अपनी पुरोहिताई के 25 वर्ष पूरे कर लिये़

फादर अमृत ने अपने कार्यकाल में निष्ठापूर्वक काम किया है, जिसे भुलाया नहीं सकता. एक पुरोहित समाज व परिवार के लिए वरदान है. पुरोहितों का जीवन समाज के लिए समर्पित होता है. उम्मीद करते हैं कि सभी पुरोहित ईमानदारी व अनुशासन से काम करते हुए समाज को मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा कि फादर अमृत ने सदा ईश्वर के बताये मार्ग पर चलते हुए काम किया है.

फादर अमृत ने कहा कि ईश्वर की पुकारने पर मैं पुरोहित बना. सदा ईश्वर के बताये मार्ग पर चला. मेरे जीवन का मकसद कलीसिया के लिए काम करना है. समाज की जरूरतों के अनुसार काम करते हुए आगे बढ़ना है. मौके पर फादर बरनाबस, फादर यूसटस खलखो, फादर रामू विंसेट मिंज, फपादर अंसेलम कुजूर, फादर व्यातुस किंडो, फादर टी सोरेंग, फादर मेलक्योर तिर्की व फादर विनोद सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >