बहुत याद आयेंगे भीमसेन टुटी

गुमला : गुमला के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक भीमसेन टुटी काे विदाई दी गयी आैर नये एसपी चंदन झा का स्वागत किया गया. इस अवसर पर सर्किट हाउस में समारोह हुआ. इसमें गुमला जिले के सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी थे. अधिकारियों ने कहा कि गुमला एसपी के रूप में भीमसेन टुटी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों […]

गुमला : गुमला के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक भीमसेन टुटी काे विदाई दी गयी आैर नये एसपी चंदन झा का स्वागत किया गया. इस अवसर पर सर्किट हाउस में समारोह हुआ. इसमें गुमला जिले के सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारी थे. अधिकारियों ने कहा कि गुमला एसपी के रूप में भीमसेन टुटी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में गिना जायेगा. गुमला के लोगों को भीमसेन टुटी बहुत याद आयेंगे. अपने 26 माह के कार्यकाल में श्री टुटी ने गुमला जिले को अपराधमुक्त बनाया. डीसी श्रवण साय ने एसपी के कार्यकाल की प्रशंसा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >