चेक की राशि लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं लाभुक

पालकोट : सुकर पालन के लिए जिला पशुपालन विभाग से मिले डेढ़ लाख रुपये के चेक की राशि के लिए लाभुक मुनेश्वर राम बैंक का चक्कर लगाने को विवश है. चेक की वैलेडिटी 31 मई तक ही है, जबकि चेक दो माह पूर्व मार्च में ही जमा किया गया है. झिकिरमा पंचायत के ओरबेंगा गांव […]

पालकोट : सुकर पालन के लिए जिला पशुपालन विभाग से मिले डेढ़ लाख रुपये के चेक की राशि के लिए लाभुक मुनेश्वर राम बैंक का चक्कर लगाने को विवश है. चेक की वैलेडिटी 31 मई तक ही है, जबकि चेक दो माह पूर्व मार्च में ही जमा किया गया है.
झिकिरमा पंचायत के ओरबेंगा गांव निवासी मुनेश्वर राम स्टार ने स्वरोजगार संस्थान से सुकर पालन का प्रशिक्षण लिया है़ प्रशिक्षण के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्होंने जिला पशुपालन विभाग में आवेदन दिया.
इसके बाद उन्हें को विभाग की ओर से एक मार्च को झारखंड ग्रामीण बैंक बघिमा शाखा के नाम पर डेढ़ लाख रुपये का एक चेक मिला. मुनेश्वर के अनुसार, चेक मिलते ही मुनेश्वर राम ने उसे झारखंड ग्रामीण बैंक बघिमा शाखा में जमा किया, लेकिन दो माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक चेक का क्लियरेंस नहीं हो सका है. मुनेश्वर ने बताया कि कई बार बैंक जाकर चेक क्लियर कराने की कह चुके हैं, लेकिन बैंक के पदाधिकारी बारबार टालमटोल करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >