जारी : अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड के जरमना पारिस मैदान में करुणा वर्ष के अवसर पर जरमना, बारडीह, भिखमपुर व परसा पल्ली के युवाओं के लिए युवा महोत्सव सह हॉकी एवं क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि उप प्रमुख अनिमा खलखो ने किया. उदघाटन मैच हॉकी में भिखमपुर पल्ली बनाम बारडीह पल्ली के बीच खेला गया.
दोनों ही टीमें निर्धारित समय पर बराबरी पर रही. उप प्रमुख ने कहा कि युवा समाज के रीढ़ है. युवा में शक्ति है. समाज का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है. अत: युवा अपने को कर्मठ व आदर्श नागरिक के रूप में प्रस्तुत करें. खेल के माध्यम से गांव, राज्य व देश का नाम रोशन करें. मौके पर पल्ली संचालक फादर बिनोद मिंज, फादर फबियन हेमरोम, फादर लाजरूस बेंग, फादर प्रकाश टेटे, फादर अलोयिस ठिठियो, ईश्वर टोप्पो, कल्याण कुजूर सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.
