योजना स्थल पर तीन डोभा को स्वीकृति दी

रायडीह : बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह व प्रमुख इस्माइल कुजूर ने बुधवार को केमटे पंचायत का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में बीडीओ ने पंचायत में संचालित सभी विकास योजनाओं की जांच की. निरीक्षण के दौरान केमटे के लुंगा गांव में मनरेगा मजूदरों ने बीडीओ व प्रमुख से काम मांगा. अविलंब बीडीओ ने तीन डोभा […]

रायडीह : बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह व प्रमुख इस्माइल कुजूर ने बुधवार को केमटे पंचायत का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में बीडीओ ने पंचायत में संचालित सभी विकास योजनाओं की जांच की. निरीक्षण के दौरान केमटे के लुंगा गांव में मनरेगा मजूदरों ने बीडीओ व प्रमुख से काम मांगा.
अविलंब बीडीओ ने तीन डोभा स्थल पर ही प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की और रोजगार सेवक को निर्देश दिया. साथ ही कार्य प्रारंभ नहीं करने पर रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांगा़ वहीं दूसरी ओर पंचायत भवन में 13वें वित्त आयोग की रोकड़ पुस्तिका एवं योजना पंजी पंचायत सेवक द्वारा उपलब्ध नहीं कराने पर 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर अनिता देवी, राम लाल भगत, अखिलेश सिंह, बिनोद प्रभाकर पन्ना व श्याम सुंदर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >