हादसे में दो की मौत, दो लोग घायल

गुमला के खोरा गांव में छपरा के युवक की मौत डोबडोबी में मांझाटोली के एक व्यक्ति की मौत गुमला : गुमला में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. खोरा गांव के समीप हुए हादसे में छपरा जिला अंतर्गत बाजीदपुर परसा के दीपक सिंह (38) की मौत हो गयी. वहीं गिरिडीह […]

गुमला के खोरा गांव में छपरा के युवक की मौत
डोबडोबी में मांझाटोली के एक व्यक्ति की मौत
गुमला : गुमला में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. खोरा गांव के समीप हुए हादसे में छपरा जिला अंतर्गत बाजीदपुर परसा के दीपक सिंह (38) की मौत हो गयी. वहीं गिरिडीह जिला के राजेश सिंह व खोरा गांव के रोहित सिंह घायल हो गये. वहीं रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोबी मोड़ के समीप गाड़ी के धक्के से मांझाटोली के वीरेंद्र एक्का की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
पहली घटना गुमला थाना क्षेत्र के खोरा गांव के समीप रविवार की देर रात को घटी. यहां सड़क हादसे में छपरा जिला के दीपक सिंह की मौत हो गयी. वहीं राजेश सिंह व रोहित सिंह घायल हो गये. घायलों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है. तीनों आनंद कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी थे.
पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया. आनंद कंस्ट्रक्शन के मालिक ने शव को उसके पैतृक गांव भेजने की व्यवस्था की. जानकारी के अनुसार, दीपक, राजेश व रोहित खोरा गांव के समीप सड़क के किनारे गाड़ी में खड़े थे, तभी वहां से गुजर रही ट्रेलर गाड़ी ने तीनों को धक्का मार दिया. दीपक को गंभीर चोट लगी.
रात को ही राजेश अग्रवाल को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में दीपक की मौत हो गयी. सोमवार की सुबह को घटना की सूचना पर गुमला थाना के एसआइ एसएन सिंह ने पूछताछ की़ दूसरी घटना सोमवार को रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोबी मोड़ के समीप घटी. यहां गाड़ी ने मांझाटोली निवासी वीरेंद्र एक्का को धक्का मार दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >