गुमला : तृतीय चरण का चुनाव शनिवार को होगा. रायडीह, चैनपुर, डुमरी व जारी में मतदान है. सुबह सात से दिन के तीन बजे तक वोटिंग होगा. चुनाव को लेकर प्रशासन ने प्रेस कांफ्रेंस किया. डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने कहा कि चुनाव चुनौतीपूर्ण है. लेकिन सबकुछ ठीक होगा. शांतिपूर्ण चुनाव हो. इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है. सभी मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. तृतीय चरण में सभी बूथ अतिसंवेदनशील है.
वोटिंग के बाद छह दिसंबर को पोलिंग पार्टी वापस आयेगी. चारों प्रखंड के लिए वज्रगृह जशपुर रोड काली मंदिर के समीप स्थित मत्स्य विभाग के भवन को बनाया गया है. सभी बैलेट बॉक्स यहीं जमा होगा. उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना 19 दिसंबर से शुरू होगा. 159 पंचायत है. इस कारण संभवत: दो दिन मतगणना हो सकती है. प्रशासन मान के चल रही है कि 19 व 20 दिसंबर को मतगणना होगी.
मतगणना आठ बजे रात तक होना है. क्योंकि रात को मतगणना होने से बैलेट पेपर गुम होने का आशंका है.उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सूचना है तो तुरंत अधिकारियों को दें. मौके पर जिला उप-निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तिवारी, मोहम्मद जलील, सुनील कुमार, दिनेश महापात्रा, मधुसूदन सहित कई लोग थे.
