यदुवंशी विकास मंच ने प्रदीप यादव को सम्मानित किया

यदुवंशी विकास मंच ने प्रदीप यादव को सम्मानित किया फोटो- एलडीजीए-8 प्रदीप यादव को सम्मानित करते रामचंद्र गोप. लोहरदगा. यदुवंशी विकास मंच द्वारा विधायक प्रदीप यादव को सम्मानित किया गया. मंच के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.मौके पर चतरा की नीलम देवी को भी सम्मानित किया […]

यदुवंशी विकास मंच ने प्रदीप यादव को सम्मानित किया फोटो- एलडीजीए-8 प्रदीप यादव को सम्मानित करते रामचंद्र गोप. लोहरदगा. यदुवंशी विकास मंच द्वारा विधायक प्रदीप यादव को सम्मानित किया गया. मंच के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.मौके पर चतरा की नीलम देवी को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा माकि आज यादव समाज अपनी ताकत को पहचान चुकी है. जिस प्रकार बिहार के यादवों ने अपनी ताकत को समझा और बिहार से भाजपा को जाना पड़ा, उसी तरह झारखंड के यादवों को भी सोचना होगा. लोकतंत्र में एकता ही हमारी ताकत है. सभी यादव एकजुट हो गये, तो कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती है. इसकी शुरुआत लोहरदगा से हो चुकी है. उन्होंने कहा कि मैं आपकी लड़ाई लड़ूंगा और हक दिलाकर ही दम लूंगा. उन्होंने कहा कि शिक्षक बहाली में भी 86 प्रतिशत बाहरी लोगों को नौकरी दी गयी है. आज पिछड़ी जाति के लिए कोई नेता बोलने वाला नहीं है. सभी अपनी रोटी सेंकने में लगे हैं. राज्य के यादवों को एनेक्चर 1 में स्थान मिलना चाहिए. सम्मान सभा में यदुवंशी समाज के जिलाध्यक्ष उपेंद्र यादव, सचिव कविराज यादव, जिला प्रभारी रामचंद्र गोप, राज यादव, बंधु यादव, सुखदेव यादव, आदित्य यादव, भगीरथी यादव, तुलसी यादव, प्रदीप यादव,फगुआ महतो, महेश महतो, संतु महतो, मुकेश कुमार यादव, मदन महतो, आदित्य कुमार यादव, केदार टाइगर, भोला, आकाश यादव, रोहित राज, उत्तम कुमार यादव, विनोद यादव, बिंदेश्वर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह जानकारी यदुवंशी विकास मंच के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >