सफलता पूर्वक मतदान कराना प्रशासन की जिम्मेवारी:डीसी चुनाव में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को एसपी-डीसी ने दिये दिशा निर्देशफोटोफाइल:4एसआइएम:1-पदाधिकारी,2-उपस्थित पुलिस पदाधिकारीप्रतिनिधिसिमडेगा. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में तृतीय चरण के चुनाव में प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को उपायुक्त विजय कुमार सिंह , एसपी राजीव रंजन सिंह, प्रेक्षक एके रतन ने संबोधित किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि सफलता पूर्वक मतदान कराना प्रशासन एवं पुलिस की जिम्मेवारी है. सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी समन्वय बना कर कार्य करें. तालमेल से ही सफलता पूर्वक चुनाव संपन्न होगा.उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान हमेशा वरीय पदाधिकारियों से संपर्क बनाये रखें. उन्होंने उपस्थित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को चुनाव के लिये सुरक्षित जाने एवं सुरक्षित लौटने की शुभकामनाएं भी दी. एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी मतदान केंद्रों का हर आधे घंटे के अंतराल में चक्कर लगाते रहें. गड़बड़ी करने वाले लोगों पर कड़ी नजर बनाये रखें. उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी की सुरक्षा आप के हाथ में है. मतदान के बाद पोलिंग पार्टी को सुरक्षित वापस लाना आप की जिम्मेवारी है. एसपी ने कहा कि कार्य में कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए. किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत दें अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई भी करें. इस अवसर पर प्रेक्षक एके रतन ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर डीडीसी विजय कुमार मुंजनी, एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मयंक भूषण, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक, एसडीपीओ मो कौशर अली, डीएसपी राजा कुमार मित्रा के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
सफलता पूर्वक मतदान कराना प्रशासन की जम्मिेवारी:डीसी
सफलता पूर्वक मतदान कराना प्रशासन की जिम्मेवारी:डीसी चुनाव में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को एसपी-डीसी ने दिये दिशा निर्देशफोटोफाइल:4एसआइएम:1-पदाधिकारी,2-उपस्थित पुलिस पदाधिकारीप्रतिनिधिसिमडेगा. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में तृतीय चरण के चुनाव में प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को उपायुक्त विजय कुमार सिंह , एसपी राजीव रंजन सिंह, प्रेक्षक एके रतन ने संबोधित […]
