तृतीय चरण में 409 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

तृतीय चरण में 409 प्रत्याशी चुनाव मैदान में सिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में कुल 409 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिला परिषद सदस्य पद के लिए नौ, पंचायत समिति सदस्य पद के लिये 58 , मुखिया के लिये 138 एवं वार्ड सदस्य के लिये 204 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. कोलेबिरा प्रखंड […]

तृतीय चरण में 409 प्रत्याशी चुनाव मैदान में सिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में कुल 409 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिला परिषद सदस्य पद के लिए नौ, पंचायत समिति सदस्य पद के लिये 58 , मुखिया के लिये 138 एवं वार्ड सदस्य के लिये 204 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. कोलेबिरा प्रखंड से जिप सदस्य के लिये फूलकुमारी समद, रोस प्रतिमा सोरेंग एवं लाली देवी , बानो प्रखंड से आयूषमा कंडूलना, इंदिरा कुमारी बड़ाइक, कमला देवी, कल्पना तमगड़िया, लीना देवी व शबनम देवी चुनाव मैदान में हैं. वहीं कोलेबिरा प्रखंड से दो एवं बानो प्रखंड से नौ पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं. वहीं कोलेबिरा प्रखंड से 83 एवं बानो प्रखंड 129 वार्ड सदस्य प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं. सभी निर्विरोध प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >