ग्रामीणों को सम्मान दिलायेंगे: नीरू

ग्रामीणों को सम्मान दिलायेंगे: नीरूफोटो (5) ग्रामीणों के साथ एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत.कुड़ू (लोहरदगा). एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने गुरुवार को प्रखंड के आधे दर्जन गांवों का दौरा किया. ग्रामीणों की समस्याअों से अवगत हुईं. ग्रामीणों ने नीरू शांति भगत को बताया कि गांव में पेजयल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधा […]

ग्रामीणों को सम्मान दिलायेंगे: नीरूफोटो (5) ग्रामीणों के साथ एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत.कुड़ू (लोहरदगा). एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने गुरुवार को प्रखंड के आधे दर्जन गांवों का दौरा किया. ग्रामीणों की समस्याअों से अवगत हुईं. ग्रामीणों ने नीरू शांति भगत को बताया कि गांव में पेजयल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं है. गांव तक अानेवाली मुख्य पथ की हालत बद से बदतर हो गयी है. आलम यह है कि पैदल चलना मुश्किल हो रहा है. महिलाअों ने स्वरोजगार की मांग रखी. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने कहा कि महिलाअओं के लिए संजीवनी योजना के माध्यम से स्वरोजगार दिलाने का प्रयास किया करेंगे. मुख्य पथ से गांव तक अानेवाली सड़क की दशा सुधारने का प्रयास करेंगे. मूलभूत सुवधा मुहैया कराना प्राथमिकता है. समर्थन दें लोहरदगा की दशा व दिशा बदल देंगे, विकास होगा. मौके पर परमेश्वर महतो, मुन्ना अग्रवाल, कलीम खान, कबीर अंसारी, सोमा उरांव, मो शकील, सुरेश महतो, रमेश बैठा, कृष्णा बैठा, विजय उरांव समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >