नेताओं का लगा जमावड़ा, शहर के होटल फुल

नेताओं का लगा जमावड़ा, शहर के होटल फुल लोहरदगा. विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले में ठंड के बावजूद चुनावी पारा लगातार बढ़ता जा रहा हेे. क्षेत्र में नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. शहर के सभी होटल भरे हुए हैं. कई राजनीतिक दलों के द्वारा निजी मकानों में भी बाहर से आये नेताओं को रहने […]

नेताओं का लगा जमावड़ा, शहर के होटल फुल लोहरदगा. विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले में ठंड के बावजूद चुनावी पारा लगातार बढ़ता जा रहा हेे. क्षेत्र में नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. शहर के सभी होटल भरे हुए हैं. कई राजनीतिक दलों के द्वारा निजी मकानों में भी बाहर से आये नेताओं को रहने की व्यवस्था की गयी है. शहर में महंगी गाड़ियां फर्राटे से दौड़ रही है. विभिन्न क्षेत्र से आये नेता कार्यकर्ता अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बता रहे हैं. भले ही उन्हें इस क्षेत्र का भौगोलिक ज्ञान नहीं है लेकिन वे लोग चौक चौराहों पर चर्चा करते नहीं थक रहे हैं कि इस बार उनकी पार्टी के पक्ष में हवा चल रही है. जनता का रुझान उनकी पार्टी की ओर है. वे अपने स्तर से समीकरण भी बता दे रहे हैं. बहुत सारे नेता होटलों में बैठकर ही दिन गुजार रहे हैं. सुबह और शाम प्रत्याशी से मिलकर उन्हें उनके पक्ष में पूरा माहौल होने की बात बता रहे हैं. देर रात तक शहर की सड़के गुलजार रहती हैं. होटलो, ढाबों में भारी भीड़ देखी जा रही है. ठंड के इस मौसम में हर ओर जश्न का माहौल है. देर रात तक प्रत्याशियों के घर में लोगों की आवाजाही लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >