अलर्ट थे अधिकारी, कड़ी थी सुरक्षा

गुमला : सीएम रघुवर दास के कार्यक्रम को लेकर गुमला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था. चूंकि जारी प्रखंड नक्सल इलाका है. इस कारण पुलिस किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाह रही थी. इस कारण रायडीह से चैनपुर व जारी तक कड़ी सुरक्षा थी. जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात किये गये थे. यहां तक कि जवान […]

गुमला : सीएम रघुवर दास के कार्यक्रम को लेकर गुमला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था. चूंकि जारी प्रखंड नक्सल इलाका है. इस कारण पुलिस किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाह रही थी. इस कारण रायडीह से चैनपुर व जारी तक कड़ी सुरक्षा थी. जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात किये गये थे. यहां तक कि जवान मोटरसाइकिल से मुख्य मार्गो में घूमते नजर आये.
जंगलों के बीच खास कर ज्यादा सुरक्षा थी. वहीं डीआइजी अरुण कुमार सिंह सुबह ही गुमला के बाद जारी पहुंच गये थे. साथ में डीसी दिनेशचंद्र मिश्र, एसपी भीमसेन टुटी, एएसपी पवन कुमार सिंह, डीएसपी कपिन्दर उरांव व इंस्पेक्टर इंद्रमनी चौधरी थे. जो पूरी तरह अलर्ट थे और जगह-जगह पर घूम कर सुरक्षा का जायजा ले रहे थे. सीएम जहां-जहां जानेवाले थे, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी. खुद एसपी भीमसेन टुटी घूम-घूम कर सुरक्षा का मुआयना ले रहे थे. जवानों को वे खुद दिशा निर्देश दे रहे थे.
प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ
चैनपुर. चैनपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वैरागी उरांव थे. उन्होंने शहीद की वीरता की कहानी कही. बारवे स्कूल के एचएम फादर प्रकाश कुजूर ने कहा कि हम धन्य हैं कि ऐसे क्षेत्र में परमवीर जैसे वीर सपूत का जन्म हुआ था. मौके पर सिस्टर सुशीला तिग्गा, जेम्स रोजालिया, खुशमारेन, पंखरासियुस, जगरानी कुजूर सहित कई लोग थे.
योजनाओं की जानकारी दी
जारी. कार्यक्रम स्थल के समीप जिला सैनिक कल्याण संगठन ने स्टॉल लगाया था. जहां सैनिकों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर भूपनारायण प्रसाद, जयदेव सिंह, कल्याण जायसवाल, बरथिया उरांव, कीर्तन भगत, कार्तिक गोप सहित कई लोग थे. सैनिक संगठन के अध्यक्ष सहदेव महतो व ओझा उरांव भी उपस्थित थे.
मेले में उमड़े लोग
जारी. शहीद दिवस के अवसर पर लगाये गये मेले में हजारों लोगों की भीड़ थी. कई तरह की दुकान भी लगी थी. हेलीकॉप्टर पहुंचने पर सबसे पहले लोग हेलीपैड के समीप पहुंचे. जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतर कर सीएम मंच पर पहुंचे लोगों की भीड़ सभा स्थल पर उमड़ पड़ी.
शहीद की पत्नी ने ली कलश
गुमला. कार्यक्रम में शहीद डेविड टोप्पो की पत्नी हेलेन भी अपने परिवार के साथ मौजूद थी. वे अनगड़ा से आयी थी. पुलिस के जवान लेकर आये थे. हेलेन को मंच पर बैठाया गया था. शहीद डेविड के समाधि स्थल से उनकी भी पवित्र मिट्टी लायी गयी थी. जिसे सीएम ने शहीद की पत्नी को सौंपा. पवित्र मिट्टी लेने के बाद हेलेन के आंखों में आंसू आ गये. वह भावुक हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >